
27 जुलाई से जिले की स्कूलों में आयोजित होंगे विशेष आधार शिविर
विद्यार्थियों व नागरिकों के आधार अपडेट होंगे, ई-केवाईसी से वंचितों को मिलेगा लाभ
कटनी (23 जुलाई) – जिले के विभिन्न विकासखंडों में चिन्हित विद्यालयों में 27 जुलाई से विशेष आधार शिविर आयोजित किए जाएंगे। कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के निर्देशानुसार आयोजित होने वाले इन शिविरों में यू-डायस पोर्टल पर लंबित विद्यार्थियों के अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट (एमबीयू) के साथ-साथ आम नागरिकों के आधार कार्ड में आवश्यक संशोधन एवं अद्यतन की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
शिविरों में विशेष रूप से उन हितग्राहियों को लाभ मिलेगा, जिनका आधार कार्ड मोबाइल नंबर से लिंक न होने के कारण विभिन्न योजनाओं की ई-केवाईसी प्रक्रिया लंबित है। ऐसे आवेदक अपने आधार में मोबाइल नंबर अपडेट कराकर योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकेंगे। इसके लिये संबंधित रोजगार सहायकों, सचिवों और पटवारियों की जिम्मेदारी तय की गई है।
सुबह 10 बजे से संचालित होंगे शिविर
निर्धारित तिथियों पर सुबह 10 बजे से शिविर प्रारंभ होंगे। आधार केंद्र संचालकों को शासकीय मशीनों एवं आवश्यक उपकरणों के साथ उपस्थित होकर सेवाएं प्रदान करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं विकासखंड शिक्षा अधिकारियों को विद्यार्थियों को आवश्यक दस्तावेजों सहित शिविरों में लाने तथा संबंधित कार्यालय प्रमुखों को सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
प्रचार-प्रसार के निर्देश
कलेक्टर श्री तिवारी ने स्कूल शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा ग्रामीण विकास विभाग को व्यापक प्रचार-प्रसार कर अधिक से अधिक हितग्राहियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने और शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने के निर्देश दिए हैं।
यहां लगेंगे शिविर
विकासखण्ड कटनी अंतर्गत सेंट पॉल स्कूल में यह शिविर 27 जुलाई से 1 अगस्त तक, सेंट पॉल झिंझरी में 27 जुलाई से 30 जुलाई तक, जेपीवी डीएवी में 27 जुलाई से 30 जुलाई तक, डायमंड माधव नगर में 3 अगस्त से 6 अगस्त तक, किड्स केयर हा. से. स्कूस में 31 जुलाई से 4 अगस्त तक, नोबेल हार्ट पब्लिक स्कूल में 31 जुलाई से 4 अगस्त तक, दिल्ली पब्लिक स्कूल में 7 अगस्त से 11 अगस्त तक ,ऐडेड स्कूल हा. से. तिलक राष्ट्रीय में 5 अगस्त से 8 अगस्त तक, डीएवी एसीसी पब्लिक स्कूल में 5 अगस्त से 8 अगस्त तक, सेक्रेड हार्ट इंग्लिश मीडियम स्कूल में 10 अगस्त से 13 अगस्त तक शिविर आयोजित होंगे।
इसी प्रकार बहोरीबंद विकासखण्डा में एचएसएस कुनवा में 27 जुलाई से 1 अगस्त तक, विलियम हेनरी मेमोरियल