खाकी का मानवीय चेहरा जब खुद कंधे पर शव लेकर चल पड़े इंस्पेक्टर
बहराइच के खैरीघाट का वायरल फोटो जिसमे इंस्पेक्टर प्रदीप सिंह और उप निरीक्षक शव को ले जाते दिख रहे हैं
"कहा जाता है कि खाकी में दिल नहीं होता, लेकिन उत्तर प्रदेश के बहराइच से आई इन तस्वीरों ने इस सोच को बदल दिया है। यहाँ खैरीघाट थाना क्षेत्र के बेहडा निवासी भगत सिंह की साइकिल से बाजार जाते समय ट्रक की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई।
हादसे के बाद अमूमन पुलिस कानूनी कार्रवाई में जुट जाती है, लेकिन यहाँ खैरीघाट के इंस्पेक्टर प्रदीप सिंह और उनके साथी उप निरीक्षक ने मानवता की मिसाल पेश की। संवेदनशीलता दिखाते हुए इंस्पेक्टर खुद अपने हाथों से बुजुर्ग के शव को उठाकर ले जाते दिखे। खाकी का यह मानवीय और संवेदनशील रूप अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, और लोग पुलिस के इस जज्बे को सलाम कर रहे हैं।"