Ranchi: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) द्वारा आयोजित पोस्ट ग्रेजुएट ट्रेंड टीचर कॉम्पिटिटिव एग्जामिनेशन 2023 में बड़े पैमाने पर हुई धांधली को लेकर एक सनसनीखेज खुलासा सामने आया है. सीआईडी के समक्ष दर्ज अपने कबूलनामे में आरोपी अभय तिवारी ने परीक्षा प्रणाली में हुई गंभीर गड़बड़ी का पर्दाफाश करते हुए बताया कि उसने खुद अजय संग्राम नामक व्यक्ति से सेटिंग कराकर पीजीटी-इंग्लिश की परीक्षा पास की थी. इसके बाद उसकी पहली पोस्टिंग देवघर जिले में हुई थी. कबूलनामे के अनुसार, कॉमर्स विषय में भी सुनील कुमार नामक अभ्यर्थी ने इसी तरह सेटिंग के जरिए नौकरी हासिल की. आरोपी के अनुसार, परीक्षा में सफलता दिलाने के लिए परीक्षा केंद्रों को पहले से मैनेज किया जाता था. पूरा नेटवर्क सॉफ्टवेयर हैकिंग और रिमोट एक्सेस पर काम करता था. अभ्यर्थियों को केंद्र पर आने से पहले तय रंग के कपड़े पहनने और विशिष्ट लाइन में खड़े होने के निर्देश दिए जाते थे.
Namkum, Ranchi | Aug 17, 2026