
छतरपुर शहर के थाना कोतवाली पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान मेला ग्राउंड में संचालित जुंआ के फड़ में मारा छापा - जुंआ खेल रहे 6 जुंवारी गिरफ्तार, ₹14000 नगद राशि बरामद
थाना कोतवाली पुलिस को विगत रात्रि गश्त के दौरान छतरपुर नगर के मेला ग्राउंड में जुआ खेलने की सूचना प्राप्त हुई, पुलिस टीम संबंधित स्थान मेला ग्राउंड में एक टेंट के नीचे संचालित जुआ के फड़ में पहुंची। जुंआ के फड़ में जुंआ खेल रहे 6 आरोपी- 👇👇
1. इरफान खान पिता रहमान खान निवासी रानीगंज मोहल्ला पन्ना थाना कोतवाली जिला पन्ना, म प्र
2. बृजेन्द्र खटीक उर्फ दादू खटीक पिता मगन लाल खटीक निवासी हाउसिंग बोर्ड कालोनी छतरपुर, थाना सिविल लाईन
3. फिरोज अली पिता हरदम अली निवासी बसारी दरवाजा छतरपुर, थाना कोतवाली
4. भारत राना पिता देवेन्द्र सिंह निवासी ग्राम झांकरी थाना झांकरी जिला ग्वालियर,
5. रवि वर्मा पिता संतोष कारीगर निवासी मनदेवी पुलिस चौकी के पास, महोबा जिला महोबा उ.प्र.,
6. श्रीकांत प्रजापति पिता जीतेन्द्र प्रजापति निवासी लधेडी मोहल्ला, थाना किलागेट, जिला ग्वालियर म.प्र.
जुंवारियों के पास से एवं जुआ के फड़ से कुल 14000 रुपये नगद राशि बरामद की गई। उक्त 6 आरोपियों के विरुद्ध पब्लिक गैंबलिंग एक्ट की धारा में अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत कार्यवाही की गई।
उक्त कार्यवाही में नगर पुलिस अधीक्षक श्री अरुण कुमार सोनी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सतीश सिंह, उप निरीक्षक वीरेंद्र रैकवार, आरक्षक मानवेंद्र तिवारी, उमेश दीक्षित, ऋषिकेश, दिनेश एवं टीम की भूमिका रही।
#chhatarpur #MP #bundelkhand