
धर्मनगरी कुरुक्षेत्र से 17 दिसम्बर को गौ रक्षा सम्मान अभियान के तहत सहयोग की अपील*
संत समाज की ओर से पूरे देश भर में चलाए जा रहे गौ रक्षा सम्मान आह्वान अभियान के तहत आज धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में संतो के नेतृत्व में एक बैठक का आयोजन किया गया ! जैसा की विदित है गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने के लिए गौ माता के सेवा ,सुरक्षा व सामान के संकल्प को पूरा करने का तीसरा चरण जो 17 दिसंबर को सभी राज्यों की राजधानी में संपन्न होना है, के तहत हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है उसी के निमित्त आज महादेव गौशाला में एक बैठक संपन्न हुई जिसके तहत आगामी 17 दिसंबर के अपने-अपने राज्यों की राजधानियों में देश के महामहिम राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री को सौंपे जाने वाले ज्ञापन के तहत कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई गई ! आज की बैठक में महंत विकास गिरी जी वृन्दावन व महंत
हितुप्रिया शरण वृन्दावन का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ ! महंत विकास गिरी जी ने धर्मानगरी कुरुक्षेत्र के लोगों व पूरे हरियाणा प्रांत के लोगों से निवेदन किया कि 17 दिसंबर को अधिक से अधिक संख्या में परिवार सहित चंडीगढ़ पहुंचकर गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने के कार्यक्रम में सहयोग दें !
आज की बैठक में गौ रक्षक दल जिला कुरुक्षेत्र नितिन बजाज ,विश्व हिंदू परिषद गौ रक्षा जिला प्रमुख राजेश अरोड़ा ,विश्व हिंदू परिषद जिला सह प्रमुख सुदेशपाल बिट्टू, विश्व हिंदू परिषद जिला संपर्क प्रमुख जितेंद्र शर्मा, बजरंग दल जिला संयोजक रोहतास सैनी, विश्व हिंदू परिषद धर्म प्रचार प्रसार प्रमुख ललित चावला व गौ रक्षा दल के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे !