#Bahraich:- चकमार्ग पर दिखा किंग कोबरा, ग्रामीणों में दहशत
बहराइच। कतर्नियाघाट वन क्षेत्र अंतर्गत जनजाति गांव विशुनापुर में गुरुवार शाम करीब 5 बजे भारत गैस एजेंसी के सामने चकमार्ग पर एक विशाल किंग कोबरा सांप टहलता हुआ दिखाई दिया जो फन काढ़कर खड़ा होता रहा।
उस समय लोग खेतों में काम कर रहे थे और चकमार्ग से आवाजाही कर रहे थे। अचानक सांप पर नजर पड़ते ही ग्रामीण सहम गए और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। काफी देर तक ग्रामीणों की भीड़ जमा रही और लोग दूर से ही सांप पर नजर बनाए रखे।
ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग की टीम को दी, लेकिन आरोप है कि कोई भी वनकर्मी मौके पर नहीं पहुंचा। अंधेरा बढ़ने के बाद सांप खेत में कहीं चला गया।