#प्रतापगढ़ पट्टी बार एसोसिएशन चुनाव: नव निर्वाचित पदाधिकारियों को मोती सिंह ने दी बधाई
पट्टी बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में विजयी हुए सभी पदाधिकारियों को पूर्व कैबिनेट मंत्री व पट्टी विधायक राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मोती सिंह ने विजयी अध्यक्ष, उपाध्यक्ष महामंत्री सहित कार्यकारिणी के सभी सदस्यों से कहा कि अधिवक्ता समाज न्याय की रीढ़ है। बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों से अपेक्षा है कि वे अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा के साथ-साथ वादकारियों को त्वरित न्याय दिलाने में सहयोग करेंगे। उन्होंने कहा कि पट्टी तहसील बार को प्रदेश में एक आदर्श बार के रूप में स्थापित करने के लिए सभी अधिवक्ता एकजुट होकर काम करें।
#pratapgarh #UPNews #belhaexpressnews #viralvideo