
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज हरसूद आएंगे ,रानी दुर्गावती के जन्मोत्सव और सेवा संकल्प अभियान संबंधी कार्यक्रम में होंगे शामिल
---
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज 5 अक्टूबर को खण्डवा जिले के हरसूद (छनेरा) में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव दोपहर 12:30 बजे छनेरा हरसूद आएंगे। यहां वे संत बुखारदास बाबा आश्रम से कार्यक्रम स्थल तक आयोजित शोभायात्रा में शामिल होकर कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा 52 गढो के राजवंशों के वंशजों का सम्मान करेंगे। इसके पश्चात मुख्यमंत्री डॉ. यादव विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण करेंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत तेंदूपत्ता बोनस एवं काष्ठ लाभांश राशि का वितरण, स्कूटी वितरण एवं अन्य हितग्राहीमूलक योजनाओं के लाभार्थियों को हितलाभ वितरण किया जायेगा। कार्यक्रम में भारत सरकार के जनजातीय कार्य विभाग के मंत्री श्री दुर्गादास उईके तथा प्रदेश सरकार के जनजातीय कार्य विभाग के मंत्री डॉ कुंवर विजय शाह भी कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव कार्यक्रम पश्चात दोपहर 2:50 बजे हरसूद हेलीपैड से भोपाल के लिए रवाना होंगे
Jansampark Madhya Pradesh
General Administration Department, MP
Department of Tribal Welfare, Madhya Pradesh
#khandwa