
मनोरंजन महतो के निधन पर विधायक सविता महतो ने जताया शोक, परिजनों को सरकारी सहायता दिलाने का दिया निर्देश
सरायकेला: सरायकेला-खरसावां जिले के कुकड़ू प्रखंड अंतर्गत छोटा लापांग निवासी स्वर्गीय मनोरंजन महतो के त्रयोदशाह कर्म में गुरुवार को ईचागढ़ की विधायक सविता महतो शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने दिवंगत मनोरंजन महतो के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।
विधायक ने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि मनोरंजन महतो का असमय निधन अत्यंत दुखद है। उनके जाने से परिवार को अपूरणीय क्षति हुई है। उन्होंने कुकड़ू के अंचलाधिकारी अभय द्विवेदी और तिरुलडीह थाना प्रभारी विपुल ओझा को निर्देश दिया कि मामले से संबंधित आवश्यक कानूनी एवं न्यायिक प्रक्रिया जल्द पूरी की जाए, ताकि सरकार की ओर से मिलने वाली सहायता राशि पीड़ित परिवार को शीघ्र उपलब्ध कराई जा सके।
विधायक ने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।
इस मौके पर झामुमो केंद्रीय सदस्य राजीव (काबलू) महतो, इंद्रजीत महतो, प्रखंड सचिव युधिष्ठिर माझी, सूर्यकांत महतो, शिक्षक गुणाधर महतो, अमर महतो, संजीव सरदार, सालबो सिंह सरदार, प्रकाश महतो, जगन्नाथ महतो, अजय सिंह मानकी, धीरज महतो, गोपाल गोप समेत अन्य लोग उपस्थित थे।
#SavitaMahato #ManoranjanMahato #ChhotaLapang #KukruBlock #Ichagarh #SeraikelaKharsawan #JharkhandNews #JMM #JMMJharkhand #MLASavitaMahato #KolhanNews #JharkhandSamachar #ChhotanagpurLive