ब्रेकिंग देवरिया: लार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लाखों की अवैध शराब बरामद
देवरिया जिले के लार थाना क्षेत्र में मेहरौना चेक पोस्ट पर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बिहार तस्करी के लिए ले जाई जा रही 480 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब और बीयर से भरे एक ट्रक को पुलिस ने पकड़ लिया।
पुलिस के अनुसार, बरामद शराब की कुल मात्रा 4532 लीटर है। कार्रवाई के दौरान दो अंतर्राज्यीय शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शराब से लदे ट्रक को भी सीज कर दिया है।
गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। मेहरौना चेक पोस्ट पर हुई इस कार्रवाई को लार पुलिस की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।
#Deoria #LarPolice #MehraunaCheckPost #IllegalLiquor #LiquorSmuggling #UPPolice #DeoriaNews #BreakingNews #BiharBorder #ExciseAct #DeoriaPost