#शेशू विद्यालय में देशभक्ति के रंग में रंगा स्वतंत्रता दिवस समारोह, प्रतिभावान विद्यार्थियों का हुआ सम्मान
बिसाऊ। निकटवर्ती राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय शेशू में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षाेल्लास, उत्साह और देशभक्ति के माहौल में आयोजित किया गया। समारोह में विद्यालय स्टाफ, विद्यार्थियों, ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।
समारोह का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य जयराम धांगड़ द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुआ। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान से पूरा विद्यालय परिसर देशभक्ति के भाव से गूंज उठा। विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों एवं विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से स्वतंत्रता दिवस के महत्व और राष्ट्रप्रेम की भावना को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया।
#उपखंड स्तर पर सम्मानित भामाशाह का विद्यालय में अभिनंदन
समारोह के दौरान विद्यालय के भामाशाह कैप्टन सुरेंद्र गावड़िया को उपखंड स्तर पर सम्मानित किए जाने पर विद्यालय परिवार एवं ग्रामीणों ने खुशी जताई। वक्ताओं ने विद्यालय के विकास तथा विद्यार्थियों के शैक्षणिक हितों में भामाशाहों द्वारा दिए जा रहे सहयोग को महत्वपूर्ण बताते हुए उनके योगदान की सराहना की।
#मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित
कार्यक्रम में शैक्षणिक सत्र के दौरान विभिन्न कक्षाओं में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभावान विद्यार्थियों को पारितोषिक प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य जयराम धांगड़ ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि सफलता का आधार निरंतर मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण है। उन्होंने विद्यार्थियों से भविष्य में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन करने का आह्वान किया।
ग्रामीणों एवं गणमान्यजनों की रही मौजूदगी
कार्यक्रम का संचालन डॉ. सुरेंद्र कुमार ने किया। समारोह में पूर्व सरपंच बिरबल गावड़िया, भंवरलाल गावड़िया, गोविंदराम जांगिड़, नारायणराम डारा, विनोद धांगड़, शुभकरण गावड़िया, श्रीराम गावड़िया, बिरबल सत्यपाल डारा, दयानंद मास्टर, जयपाल गावड़िया, गंगाराम, रामेश्वर गावड़िया, नौरंगराम शर्मा एवं रोहिताश गावड़िया सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।
समारोह का समापन विद्यार्थियों एवं उपस्थितजनों में देशभक्ति और राष्ट्रसेवा की भावना को मजबूत करने के संकल्प के साथ हुआ।
#bissau #shekhawatiexpress #jhunjhununews #UpdateNews #NewsUpdate