वन्दे भारत लाइव न्यूज़ :भुलवाना की बेटी दृष्टि ने NEET में लहराया सफलता का परचम, पूरे क्षेत्र का बढ़ाया मान
होडल/पलवल। गांव भुलवाना की होनहार बेटी दृष्टि ने NEET-2026 परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 19,743 प्राप्त कर पूरे क्षेत्र और गांव का नाम रोशन किया है। बेटी की इस शानदार सफलता से गांव में खुशी का माहौल है और परिजन सहित ग्रामीणों में गर्व की भावना है।
इस उपलब्धि पर गांव के सरपंच राजू फौजी ने दृष्टि का 1100 रुपये की माला पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया। इस अवसर पर गांव के गणमान्य नागरिकों और ग्रामीणों ने दृष्टि को शुभकामनाएं देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
ग्रामीणों ने कहा कि दृष्टि की मेहनत, लगन और समर्पण से गांव की अन्य बेटियों और युवाओं को भी शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। सभी ने विश्वास जताया कि दृष्टि भविष्य में एक सफल चिकित्सक बनकर समाज और देश की सेवा करेगी।
रिपोर्ट: प्रवीण कुमार, वन्दे भारत न्यूज़, होडल
Hodal, Palwal | Aug 4, 2026