HRTC चालकों परिचालकों द्वारा 25 जून से हड़ताल पर जाने की घोषणा के बाद
हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) ने प्रदेशभर में बस सेवाओं के सुचारू संचालन के लिए 656 अस्थायी चालकों (एचटीवी) की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। निगम ने आज भर्ती विज्ञापन जारी कर पात्र उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। चयनित चालकों को विभिन्न डिपुओं में आवश्यकता के अनुसार दैनिक आधार पर तैनात किया जाएगा। एचआरटीसी प्रबंधन के अनुसार सार्वजनिक परिवहन सेवाओं में किसी प्रकार का व्यवधान न आए और परिचालन आवश्यकताओं को पूरा किया जा सके, इसके लिए अस्थायी चालकों की नियुक्ति की जा रही है। भर्ती प्रक्रिया के तहत प्रदेश के 31 परिवहन यूनिटों में चालक लगाए जाएंगे। यह निर्णय एचआरटीसी चालकों-परिचालकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की चेतावनी के बीच लिया गया है।