
#सफलता_की_कहानी
मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना आगर की प्रेमलता के परिवार का सहारा बनी
आगर मालवा, 14 जुलाई 2026/ मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के साथ-साथ उनके परिवार की खुशहाली का भी आधार बन रही है। योजना के तहत हर माह प्राप्त होने वाली आर्थिक सहायता से महिलाएं अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति करने के साथ बच्चों की शिक्षा और परिवार के दैनिक खर्चों में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं।
इसी क्रम में आगर के वार्ड क्रमांक-13 की निवासी श्रीमती प्रेमलता सोलंकी भी इस योजना से लाभान्वित हो रही हैं। उन्हें मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत प्रतिमाह 1,500 रुपये की राशि मिल रही है। प्रेमलता बताती हैं कि योजना से मिलने वाली इस राशि का उपयोग वे अपने बच्चों की स्कूल फीस, स्कूल बैग, पढ़ाई-लिखाई एवं अन्य शैक्षणिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए करती हैं। योजना के तहत मिली सहायता से उन्हें बच्चों की शिक्षा नियमित रूप से जारी रखने में मदद मिली है।
श्रीमती प्रेमलता कहती हैं कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इस योजना ने उनके परिवार को आर्थिक संबल प्रदान किया है और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के सपनों को साकार करने में सहयोग दिया है।
योजना से लाभान्वित श्रीमती प्रेमलता ने प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योजना महिलाओं और उनके परिवारों के लिए अत्यंत लाभकारी साबित हो रही है। उन्होंने इस जनकल्याणकारी पहल के लिए मुख्यमंत्रीजी का हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया है।
Dr Mohan Yadav
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Department Of Women Child Development, Madhya Pradesh
#मुख्यमंत्री_लाडली_बहना_योजना
#आगरमालवा
#agar