उत्तर प्रदेश के सीतापुर से रिश्ते और प्यार की एक बेहद चर्चा में रहने वाली खबर सामने आई है।
मिश्रिख इलाके में 17 साल पुरानी शादी के बाद एक महिला ने अपने पति के बजाय प्रेमी के साथ रहने की इच्छा जताई। रिपोर्ट्स के मुताबिक महिला और उसके प्रेमी राहुल की दोस्ती फेसबुक के जरिए हुई थी, जो बाद में प्यार में बदल गई।
महिला के फैसले के बाद पति विपिन ने विरोध करने के बजाय उसे प्रेमी के साथ जाने की इजाजत दे दी। मंदिर में महिला और राहुल ने एक-दूसरे को माला पहनाई और इसके बाद पति ने खुद पत्नी को गाड़ी में बैठाकर विदा कर दिया।
इस दंपती के दो बच्चे भी हैं। अब इस पूरे मामले में सबसे बड़ा सवाल बच्चों के भविष्य को लेकर उठ रहा है।
#LoveMarriage #ViralReel #TrendingNews