सुप्रीम कोर्ट में इंडिया गठबंधन और कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर दायर की गई याचिका को लेकर सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस ने कड़ी फटकार लगाई.याचिकाकर्ता पक्ष के वकील ने कहा, 'विरोध एक मौलिक अधिकार है, जिस जगह को भी प्रदर्शन स्थल बनाया जाएगा, वहां कोई न कोई व्यापार तो होगा ही. इसे आधार बना कर प्रदर्शन रोक नहीं सकते.' तभी सुनवाई के दौरान बार-बार रोकटोक कर रहे याचिकाकर्ता पक्ष के एक वकील को चीफ जस्टिस ने फटकार लगा दी. उन्होंने कहा, 'क्या कोर्ट को मछली बाजार समझ रखा है? इस तरह का आचरण नहीं चल सकता.'
#cjp #cjisuryakant