
रांची। छात्रों पर कथित लाठीचार्ज और मारपीट की घटनाओं को लेकर जयराम महतो ने सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर हजारीबाग, गिरिडीह, रांची और गढ़वा में पुतला दहन के दौरान छात्रों के साथ हुई कार्रवाई की कड़ी निंदा की।
जयराम महतो ने कहा कि लोकतंत्र में शांतिपूर्ण तरीके से अपनी आवाज उठाना हर नागरिक और छात्र का संवैधानिक अधिकार है। उन्होंने आरोप लगाया कि राजनीतिक एवं प्रशासनिक संरक्षण में आंदोलनकारी छात्रों पर दमनात्मक कार्रवाई लोकतांत्रिक मूल्यों और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर गंभीर प्रहार है।
उन्होंने सरकार से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। साथ ही पुलिस प्रशासन से राजनीतिक दबाव से मुक्त रहकर संवैधानिक दायित्व निभाने की अपील की।
महतो ने कहा कि सरकारें आती-जाती रहती हैं, इसलिए किसी भी राजनीतिक दबाव में छात्रों के अधिकारों का दमन नहीं होना चाहिए। उन्होंने सरकार से न्यायालय में छात्रों का पक्ष मजबूती से रखने की भी मांग की। पोस्ट के अंत में उन्होंने लिखा— “संघर्ष जारी है...”
#JairamMahato #StudentsProtest #LathiCharge #Jharkhand #Giridih #Ranchi #Hazaribagh #Garhwa #StudentProtest #JharkhandNews #PoliticalNews #Democracy #StudentsRights #JMM #NewsUpdate