
भाजपा मंडल अध्यक्ष की निधनं पर शिवहर भाजपा परिवार में शोक की लहर
शिवहर जिले के डुमरी भाजपा मंडल अध्यक्ष नितेश कुमार सिंह उर्फ टिंचू जी के असामयिक निधन पर भाजपा यूवा नेता नितेश गिरी ने कहा निधन की समाचार अत्यंत दुःखद, पीड़ादायक एवं हृदयविदारक है। उनके अचानक निधन से संपूर्ण शिवहर भारतीय जनता पार्टी परिवार स्तब्ध एवं शोकाकुल है।
साथ ही उन्होंने कहा नितेश कुमार सिंह उर्फ टिंचू जी भारतीय जनता पार्टी के एक समर्पित, कर्मठ, जुझारू एवं निष्ठावान कार्यकर्ता थे। संगठन के प्रति उनका समर्पण, कार्यकर्ताओं के साथ उनका आत्मीय व्यवहार तथा पार्टी की विचारधारा के प्रति उनकी अटूट निष्ठा सदैव स्मरणीय रहेगी। उनके निधन से डुमरी मंडल सहित पूरे शिवहर भाजपा परिवार ने एक मजबूत एवं समर्पित कार्यकर्ता को खो दिया है।
उनके निधन की सूचना मिलते ही भाजपा परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। इस दुःखद घड़ी में भारतीय जनता पार्टी परिवार की ओर से उनके पार्थिव शरीर को भारतीय जनता पार्टी के झंडा एवं अंगवस्त्र से सम्मानपूर्वक अंतिम विदाई दी गई। भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने नम आंखों से अपने प्रिय साथी नितेश कुमार सिंह उर्फ टिंचू जी को अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर भाजपा शिवहर के जिला अध्यक्ष श्री नीरज कुमार सिंह जी, नी वर्तमान जिला अध्यक्ष श्री संजीव पांडे जी, जिला महामंत्री श्री धर्मेंद्र पांडे जी, भाजपा युवा नेता श्री नितेश कुमार गिरी जी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्री सोनू सिंह जी एवं भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री आदित्य कुमार सुरेश जी सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय नितेश कुमार सिंह उर्फ टिंचू जी के पार्थिव शरीर पर भाजपा का झंडा एवं अंगवस्त्र अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा ईश्वर से उनकी पुण्य आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
नितेश कुमार सिंह उर्फ टिंचू जी का असामयिक निधन भाजपा परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके जाने से संगठन ने एक सच्चे, समर्पित, कर्मठ एवं निष्ठावान कार्यकर्ता को खो दिया है, जिसकी भरपाई कर पाना अत्यंत कठिन है। उनका व्यक्तित्व, संगठन के प्रति उनकी निष्ठा और कार्यकर्ताओं के बीच उनकी आत्मीयता हमेशा हम सभी की स्मृतियों में जीवित रहेगी।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवारजनों एवं समस्त भाजपा परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें।