
#भीमपुरा पुलिस ने चोर को दबोचा, नथिया-पायल व नकदी बरामद
#बलिया
#थाना #भीमपुरा #पुलिस ने चोरी के मामले में वांछित शीतल कुमार उर्फ छोटू उर्फ रोमी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की एक नथिया पीली धातु, तीन जोड़ी पायल सफेद धातु व 1150 रुपये नकद बरामद किए हैं। आरोपी पर पहले से मऊ व बलिया के थानों में 6 मुकदमे दर्ज हैं।
दिनांक 22.01.2026 को वादी ने तहरीर दी थी कि अज्ञात चोर रात में पेड़ के सहारे छत से घर में घुसकर अलमारी व बक्से का ताला तोड़कर कीमती जेवरात व नकदी चोरी कर ले गए। थाना भीमपुरा में मु0अ0सं0 13/2026 धारा 305(ए),331(4) बीएनएस के तहत केस दर्ज हुआ था।
जांच के दौरान शीतल कुमार उर्फ छोटू उर्फ रोमी पुत्र मारकण्डेय निवासी ग्राम छिछोर थाना हलधरपुर जनपद बलिया उम्र करीब 21 वर्ष का नाम प्रकाश में आया। मंगलवार सुबह 04:20 बजे पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर नेवादा पुलिया के पास से आरोपी को पकड़ा। जामा तलाशी में चोरी की एक अदद नथिया पीली धातु, तीन जोड़ी पायल सफेद धातु व 1150 रुपये नकद बरामद हुए।
एसपी ओमवीर सिंह के निर्देश पर एएसपी उत्तरी दिनेश कुमार शुक्ला व सीओ रसड़ा आलोक कुमार गुप्ता के पर्यवेक्षण में कार्रवाई हुई। मु0अ0स0 13/2026 में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है। आरोपी को कोर्ट भेजा जा रहा है।
आपराधिक इतिहास:
आरोपी पर थाना हलधरपुर जनपद मऊ में मु0अ0स0 190/2024 धारा 379/411 भादवि, मु0अ0स0 213/2024 धारा 304(2)/317(4) बीएनएस, मु0अ0स0 337/2024 धारा 115(2)/352/351(2) बीएनएस, थाना रामपुर जनपद मऊ में मु0अ0स0 82/2024 धारा 309(4)/317(2) बीएनएस, मु0अ0स0 94/2024 धारा 309(4)/317(4) बीएनएस तथा थाना रामपुर जनपद बलिया में मु0अ0स0 95/2024 धारा 3/25 आयुध अधिनियम दर्ज है।
*गिरफ्तार करने वाली टीम:* उ0नि0 रवि वर्मा, कां0 मनोज कुमार व रि0का0 रामभूषण सिंह थाना भीमपुरा जनपद बलिया।
UP Police