भरतपुर ने क्रिकेट इतिहास में नया कीर्तिमान बनाया है। राजस्थान क्रिकेट संघ की अंडर-16 चैलेंजर ट्रॉफी के लिए जिले से एक साथ 8 खिलाड़ियों का चयन हुआ है। सचिव शत्रुघन तिवारी ने बताया वशिष्ठ शर्मा (B टीम), आदित्य व्यास, आर्यन बघेल, मिलन चौधरी (D टीम), अनमोल शर्मा, प्रशांत चाहर (E टीम), निचल शर्मा (G टीम) और भावेश बघेल (H टीम) चयनित हुए हैं। यह पहला मौका है जब इतनी बड़ी संख्या में चयन हुआ है। ट्रॉफी 11 अक्टूबर से जयपुर में होगी, इसी प्रदर्शन से राजस्थान की 15 सदस्यीय टीम बनेगी।