Public App Logo
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) के तहत 8 एवं 9 अगस्त को जिले के सभी मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा, जहां पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधन कराने एवं मतदान केंद्र स्थानांतरण के लिए आवेदन कर सकेंगे। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री रामनिवास यादव ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे अपने संबंधित मतदान केंद्र पर पहुंचकर आवश्यक प्रक्रिया पूरी करें। 1 अक्टूबर 2026 तक 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले या उससे अधिक आयु के पात्र नागरिक फॉर्म-6 के माध्यम से मतदाता सूची में नाम दर्ज करा सकते हैं। वहीं, परिवार के सदस्यों का नाम एक ही मतदान केंद्र पर स्थानांतरित कराने के लिए फॉर्म-8 भरने की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। आवेदन ECINET ऐप और वोटर्स पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन भी किया जा सकता है। - Giridih News