चौपाल में चिट्टे की खेप पकड़ी, चार गिरफ्तार; 14 ग्राम हेरोइन बरामद
*अभियोग संख्या 45/2026, अधीनधारा 21, 29 ND&PS Act, दिनांक 03.09.2026, पुलिस थाना चौपाल*
शिमला पुलिस द्वारा नशा तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस थाना चौपाल की पुलिस टीम ने खिड़की क्षेत्र में गश्त के दौरान एक वाहन को रोककर तलाशी ली।
तलाशी के दौरान वाहन में सवार व्यक्तियों के कब्जे से 14 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की गई।
बरामदगी के आधार पर अनिकेत ब्रागटा, आयु 26 वर्ष, निवासी चौपाल; संजीव, आयु 31 वर्ष, निवासी चौपाल; अक्षय ठाकुर, आयु 24 वर्ष, निवासी चौपाल; तथा विनोद सिंह, आयु 24 वर्ष, निवासी सुरखेत, नेपाल, वर्तमान पता तहसील चौपाल को गिरफ्तार किया गया है।
इस संबंध में पुलिस थाना चौपाल में धारा 21 एवं 29 ND&PS Act के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
चारों आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। मामले में आगामी जांच जारी है।