राष्ट्रीय मंच पर चमका हिमाचल, वर्मा ज्वेलर्स ने रचा इतिहास; जीता 15वां राष्ट्रीय पुरस्कार
सोलन, 4 सितंबर। हिमाचल के प्रतिष्ठित ज्वेलरी ब्रांड वर्मा ज्वेलर्स ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन किया है। मुंबई के ग्रैंड हयात में आयोजित Retail Jeweller India Awards 2026 में वर्मा ज्वेलर्स को प्रतिष्ठित ‘गोल्ड एक्सेसरी ऑफ द ईयर’ पुरस्कार से नवाजा गया। ब्रांड की ओर से प्रबंध निदेशक अक्षय वर्मा ने यह सम्मान ग्रहण किया।
इस सम्मान के साथ वर्मा ज्वेलर्स के नाम 15 राष्ट्रीय पुरस्कार हो गए हैं। खास बात यह है कि ब्रांड को पिछले पांच वर्षों से लगातार राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिल रहा है। इस वर्ष वर्मा ज्वेलर्स को गोल्ड एक्सेसरी और जड़ाऊ ज्वेलरी, दोनों श्रेणियों में नामांकन मिला था।
भगवान शिव की कलाकृति ने जीता राष्ट्रीय सम्मान
पुरस्कार विजेता कृति भगवान शिव के अत्यंत बारीक स्वरूप को दर्शाती है। इसे सोने में तैयार कर नीलम, हीरे, पोलीकी हीरे, माणिक, पन्ना और मोतियों से सजाया गया है। पारंपरिक जड़ाऊ कारीगरी को आधुनिक फिनिश के साथ प्रस्तुत करने वाली इस कलाकृति ने निर्णायकों का ध्यान आकर्षित किया।
‘पुरस्कार हमें नहीं, हिमाचल को मिला है’
अक्षय वर्मा ने कहा कि पुरस्कार भले ही मुंबई में मिला हो, लेकिन इसकी असली जीत हिमाचल की है। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय ग्राहकों, डिजाइनरों, कारीगरों और पूरी टीम को देते हुए कहा कि हिमाचल में तैयार हो रही डिजाइन और कारीगरी अब राष्ट्रीय मानकों पर अपनी पहचान बना रही है।
वर्मा ज्वेलर्स की शुरुआत वर्ष 1967 में स्वर्गीय जवाला प्रसाद वर्मा ने की थी। इसके बाद नरेश चंद वर्मा ने इस विरासत को आगे बढ़ाया। वर्ष 1995 में सोलन में वर्तमान प्रतिष्ठान की शुरुआत हुई। सितंबर 2002 में ब्रांड को BIS हॉलमार्क प्रमाणन प्राप्त करने वाला हिमाचल का पहला ज्वेलर बनने का गौरव भी हासिल हुआ।
वर्मा ज्वेलर्स की इस उपलब्धि से हिमाचल की पारंपरिक कारीगरी, आधुनिक डिजाइन और ज्वेलरी उद्योग को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिली है।