आईएफएमआईएस केयर थीम पर दो दिवसीय प्रशिक्षण 4 एवं 5 नवंबर को
जिले के समस्त आहरण एवं संवितरण अधिकारियों के क्षमता संवर्धन के लिए प्रशिक्षण का आयोजन किया जा रहा है। आयुक्त कोष एवं लेखा के निर्देशानुसार यह विशेष प्रशिक्षण 4 और 5 नवंबर को जिला पंचायत के ई-दक्ष केंद्र में आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में जिला कोषालय अधिकारी अखिलेश पाठक ने बताया कि यह पूरा प्रशिक्षण आईएफएमआईएस केयर थीम के अंतर्गत संबंधित प्रक्रियागत ज्ञान पर आधारित होगा, जो अधिकारियों के प्रशासनिक और वित्तीय कार्यों को और अधिक सुगम बनाएगा। यह प्रशिक्षण सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित होगा।
इस संबंध में कोषालय अधिकारी ने जिले के समस्त आहरण एवं संवितरण अधिकारियों से अपने लेखा लिपिक के साथ समय-सारणी के अनुसार निर्धारित तिथि और नियत समय पर प्रशिक्षण स्थल पर उपस्थित होकर प्रशिक्षण प्राप्त करने का अनुरोध किया है।
#उमरिया
#umaria