
प्रेस विज्ञप्ति
वन महोत्सव की तैयारियां पूर्ण, भारत विकास परिषद ने विभिन्न शाखाओं को वितरित किए पौधे
चण्डीगढ़, 4 जुलाई। भारत विकास परिषद, चण्डीगढ़ प्रांत द्वारा 5 जुलाई 2026 को आयोजित किए जाने वाले प्रांतीय स्तरीय वन महोत्सव की तैयारियों के अंतर्गत शनिवार को सेवा भारती, सेक्टर-29, चण्डीगढ़ में परिषद की विभिन्न शाखाओं को विभिन्न प्रजातियों के पौधों का वितरण किया गया।
प्रांतीय पर्यावरण संयोजक श्री अजय सिंगला ने बताया कि वन महोत्सव के अंतर्गत परिषद की सभी शाखाएं अपने-अपने क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देंगी। उन्होंने कहा कि बढ़ते पर्यावरणीय संकट के बीच प्रत्येक नागरिक का अधिक से अधिक वृक्ष लगाना और उनका संरक्षण करना समय की आवश्यकता है।
पौधा वितरण कार्यक्रम में प्रांतीय अध्यक्ष श्री एम. के. विरमानी, प्रांतीय वित्त सचिव श्रीमती जसपिंदर सुरी, सेंट्रल ज़ोन पर्यावरण संयोजक सरदार जसजोत सिंह, ईस्ट-1 अध्यक्ष श्रीमती नीलम गुप्ता, वेस्ट ज़ोन संयोजक श्री विकास, ईस्ट ज़ोन से श्री प्रमोद आहूजा , सेवा भारती अध्यक्ष श्री राजिंदर जैन तथा ऑर्गेनिक शेरिंग के श्री राहुल महाजन विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में भारत विकास परिषद की विभिन्न शाखाओं के लगभग 65 सदस्यों ने भाग लिया। सभी शाखाओं के प्रतिनिधियों को पौधे वितरित किए गए, जिन्हें 5 जुलाई को आयोजित वन महोत्सव के दौरान विभिन्न स्थानों पर रोपित किया जाएगा।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित सदस्यों ने अधिकाधिक वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
Ambala, Ambala | Jul 4, 2026