मंडी पुलिस द्वारा नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस थाना सुंदरनगर में चरस बरामदगी का मामला दर्ज किया गया है।
दिनांक 10.10.2026 को सुंदरनगर फोरलेन के पुंघ में नाकाबंदी के दौरान पुलिस द्वारा HRTC बस नंबर HP 66A 4184 की चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान बस में सवार एक युवक संदीप निवासी जिला खीरी, उत्तर प्रदेश के कब्जे से *1 किलो 293 ग्राम* चरस बरामद की गई।
पुलिस द्वारा बरामद चरस को नियमानुसार कब्जे में लेकर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में पुलिस थाना सुंदरनगर में अभियोग संख्या 233/2026 दिनांक 10.10.2026, धारा 20 एनडी एंड पीएस अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। मामले में आगामी अन्वेषण जारी है। आरोपी को आज माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
मंडी पुलिस नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध लगातार कार्रवाई कर रही है। मंडी पुलिस आम जनता से अपील करती है कि नशे से संबंधित किसी भी गतिविधि की जानकारी पुलिस के साथ साझा करें, ताकि नशा तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।
*पुलिस अधीक्षक*
*मंडी, जिला मंडी हि. प्र.*