बेल्थरारोड में नगर पंचायत द्वारा पहली बार लहराया 30 मीटर ऊंचा तिरंगा, पूर्व सांसद रविन्द्र कुशवाहा ने किया ध्वजारोहण, प्रथम महिला चेयरमैन की बड़ी उपलब्धि
बलिया: #आजादी के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर #बेल्थरारोड नगर ने एक नई उपलब्धि अपने नाम दर्ज की। नगर के श्रीरामलीला मैदान में शनिवार को नगर पंचायत द्वारा पहली बार 30 मीटर ऊंचे विशाल राष्ट्रीय ध्वज का भव्य ध्वजारोहण किया गया। सलेमपुर लोकसभा के पूर्व सांसद रविन्द्र कुशवाहा ने विशाल तिरंगे का ध्वजारोहण कर उसे सलामी दी। 30 मीटर की ऊंचाई पर लहराते #तिरंगे ने पूरे मैदान को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।
यह पहल नगर पंचायत की प्रथम महिला चेयरमैन श्रीमती रेनू गुप्ता एवं #चेयरमैन प्रतिनिधि दिनेश गुप्ता के प्रयासों से साकार हुई। नगर में पहली बार इतने ऊंचे #राष्ट्रीय #ध्वज की स्थापना को नगर पंचायत की महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है। आयोजन को लेकर नगरवासियों में खासा उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम में पूर्व मंत्री छट्ठू राम, पूर्व विधायक गोरख पासवान, पूर्व विधायक धनंजय कन्नौजिया भाजपा मंडल अध्यक्ष अरुणकांत तिवारी, दीपक कन्नौजिया, पंकज मोदी, आलोक गुप्ता, श्रीराम गुप्ता, सुरेश त्रिपाठी, रमेश मद्धेशिया, परवेज हमजा गुड्डू, सखीचंद राजभर, राजदेव तुरहा, मृत्युंजय गुप्ता, कमलेश फौजी समेत बड़ी संख्या में गणमान्य लोग एवं नगरवासी मौजूद रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पंचायत चेयरमैन श्रीमती रेनू गुप्ता ने की, जबकि संचालन भाजपा नेता प्रमोद सिंह ने किया। विशाल तिरंगे के ध्वजारोहण के दौरान भारत माता के जयकारों और देशभक्ति के नारों से पूरा श्रीरामलीला मैदान गूंज उठा।