ईमानदारी की मिसाल बने पूर्व सरपंच महेश बाल्मीकि के भाई संजय ढण्डोरिया, को रास्ते में मिला मोबाइल उसके मालिक को लौटाया
उच्चैन। ईमानदारी और मानवता का परिचय देते हुए RAC 7वीं बटालियन भरतपुर में पदस्थ संजय ढण्डोरिया, निवासी बसैरी, उच्चैन, ने रास्ते में मिले एक मोबाइल फोन को उसके मालिक तक पहुंचाकर सराहनीय उदाहरण पेश किया।
जानकारी के अनुसार, संजय ढण्डोरिया अपनी ड्यूटी पर भरतपुर जा रहे थे। इसी दौरान उन्हें रेलवे पुल के पास एक मोबाइल फोन पड़ा हुआ मिला। उन्होंने मोबाइल को सुरक्षित रखा और फोन के माध्यम से उसके मालिक से संपर्क करने का प्रयास किया।
संपर्क होने पर मोबाइल के वास्तविक मालिक नितिन हिमांशु, निवासी सहना, उच्चैन की पहचान हुई। इसके बाद संजय ढण्डोरिया ने नितिन हिमांशु से संपर्क कर उनका मोबाइल सुरक्षित रूप से वापस लौटा दिया।
मोबाइल वापस मिलने पर नितिन हिमांशु ने संजय ढण्डोरिया का आभार व्यक्त किया। वहीं, संजय ढण्डोरिया के इस ईमानदार और जिम्मेदाराना कार्य की क्षेत्रवासियों ने सराहना की। उनका यह कार्य समाज में ईमानदारी और मानवता की भावना को मजबूत करने वाला संदेश देता है।