
सवाई माधोपुर से बड़ी खबर
थाना कुण्डेरा की कार्यवाही
थाना कुण्डेरा द्वारा हिस्ट्रीशीटर सद्दाम बिहारी को किया गिरफ्तार ।
कुख्यात बदमाश पर 25 हजार का ईनाम का ईनाम घोषित था ।
सवाई माधोपुर सुश्री ज्येष्ठा मैत्रेयी पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर के निर्देशानुसार जिले में निकाय चुनावों के मध्यनजर वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान तहत श्री राकेश कुमार राजौरा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक समा० व श्री राजेन्द्र मीणा वृताधिकारी शहर सवाई माधोपुर के निकटतम सुपरविजन में श्री दिलीप कुमार वर्मा पुनि० थानाधिकारी कुण्डेरा कुण्डेरा के नेतृत्व में मय टीम द्वारा फायरिंग कर हत्या के प्रयास के मामले एवं थाना बौली के फर्जी पासपोर्ट बनाने के मामले में फरार चल रहे 25 हजार रूपये के ईनामी कुख्यात हिस्ट्रीशीटर सद्वाम उर्फ बिहारी पुत्र माहिर अली निवासी दोबड़ा हाल रेल्वे कॉलोनी सवाई माधोपुर को थाना कुण्डेरा पुलिस की विशेष टीम ने लालसोट, दौसा इलाके से दबोचने में सफलता प्राप्त की है।
मामले जिनमें फरार चल रहा था :-
1) थाना कुण्डेरा इलाके में फायरिंग कर हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहा था 1 मई,2026
को आशाराम मीणा निवासी जगन्या का टापरा खाव थाना कुण्डेरा के घर पर नरेश मीणा एवं उसके दो साथियों ने आपसी रजींश को लेकर जान से मारने की नियत से गोलिया चलाई थी। इस मामले में नरेश मीणा व राजेश मीणा निवासीगण छारोदा थाना कुण्डेरा को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है। फायरिंग में काम लिये गये हथियार एवं मोटरसाईकिल को जब्त किया जा चुका है। इस मामले हथियार उपलब्ध कराने वाला सद्वाम बिहारी फरार चल रहा था।
2) थाना बौली में फर्जी पासपोर्ट बनाने के मामले फरार चल रहा था दिनांक 14.03.206 को विशेष सूचना के आधार राजेन्द्र मीणा निवासी चैनपुरा थाना मलारना डूंगर को पकड़ा था, राजेन्द्र मीणा के पास मिले कागजात के आधार जांच से पता चला कि महेन्द्र मीणा निवासी पिपलवाडा व सद्वाम बिहारी द्वारा विभिन्न विभागो से साठगांठ कर फर्जी तरीके से पासपोर्ट बनाये जा रहे है। थाना बौंली के प्रकरण संख्या 78/2026318(4),338,336(3),340(2), (2), 61(2) बीएनएस 2023 व पासपोट अिधिनयम 1967 क9 धारा 12 में पंजीबद्ध था। इस मामले में सद्वाम बिहारी फरार चल रहा था। इसकी गिरफ्तारी से फर्जी पासपोर्ट बनाने के इस मामले अन्य कई बड़े खुलासे हो सकते है। अन्य मामले जिनमे सद्वाम बिहारी के खिलाफ विभिन्न न्यायालयो से गिरफ्तारी / स्थाई वारंट जारी है।
3) 2 फरवरी, 2023 को सलमान पुत्र सगीर निवासी रेल्वे कॉलोनी जामा मस्जिद के पास नमाज पढ कर पास की दूकान पर बातचीत कर रहा था उसी समय अपराधी सद्वाम बिहारी अपनी गैंग के चार-पांच साथियों के साथ आया और मारपीट कर कनपटी पर पिस्टल लगा कर जान से मारने की धमकी दी, इत्यादी पर थाना कोतवाली पर प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।
4) दिनांक 03.08.2022 को बदमाश सद्वाम बिहारी अपने तीन गाड़ियों में सवार होकर आये और अकरम पुत्र अब्दुल लतीफ निवासी मलारना डूंगर के पिस्टल लगा कर जवाहर नगर प्लाट पर चल रहे काम को बन्द करवा दिया, काम चलाने की ऐवज में 5 लाख रूपये मांगे। इस संबंध में थाना मानटाउन पर प्रकरण पंजीबद्ध किया जाकर पांच बदमाशो को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है, फरार अपराधी सद्वाम बिहारी की पुलिस तलाश कर रही थी।
5) दिनांक 06.08.2022 को थाना कोतवाली पुलिस ने नाकाबन्दी में कार में सवार में छः बदमाशों को दो पिस्टल, एक अवैध देशी कट्टा, 11 कारतूस सहित पकड़ा था इन बदमाशों को हथियार सद्वाम बिहारी ने बेचे थें, इस प्रकरण में भी सद्वाम बिहारी फरार चल रहा था।
आपराधिक रिकार्ड : सद्वाम बिहारी के खिलाफ कुल 26 प्रकरण हत्या का प्रयास, फायरिंग करना, आगजनी, अपहरण, गम्भीर मारपीट, अवैध फायर वेपन्स बेचना एवं खरीदने के विभिन्न थानों में पंजीबद्ध है। पुलिस मुख्यालय का चिन्हित हार्डकोर अपराधी है।
ईनाम घोषित: फरार चल रहे सद्वाम बिहारी की गिरफ्तारी के लिए 25 हजार रूपये का ईनाम घोषित किया हुआ था।