श्रीगंगानगर में कलेक्टर डॉ. अमित यादव की सख्ती, SSB रोड का देव होटल सीज
श्रीगंगानगर। नगरपरिषद ने कलेक्टर डॉ. अमित यादव के निर्देशों के तहत SSB रोड स्थित देव होटल को सीज कर दिया। जांच के दौरान कागजी कार्रवाई में अनियमितताएं मिलने पर यह कार्रवाई की गई। बालिका से दुष्कर्म मामले के बाद शहर के होटलों की विशेष जांच अभियान के तहत ADM सुभाष चौधरी के निर्देशन में आयुक्त मिल्खराज चुघ की टीम लगातार कार्रवाई कर रही है। प्रशासन की सख्ती से होटल संचालकों में हड़कंप मच गया है।
#श्रीगंगानगर #BreakingNews #DevHotel #CollectorDrAmitYadav #ADMSubhashChoudhary #MilkhrajChugh #RajasthanNews #DucNewsRajasthan #HotelSealed #ViralNews
Shree Ganganagar, Ganganagar | Aug 13, 2026