
नगरपालिका द्वारा जल का अपव्यय रोकने की अपील
------
कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा द्वारा अलनीनो प्रभाव के चलते अल्पवर्षा की संभावनाओं को दृष्टिगत रखते हुए जल संरक्षण हेतु दिये गये निर्देशो के क्रम में नगरपालिका श्योपुर द्वारा शहर के नागरिकों से जल का अपव्यय रोकने की अपील की गई है।
सीएमओ श्री नरेन्द्र जाटव द्वारा नागरिको से अपील की गई है कि अल्पवर्षा के चलते भूजल स्तर लगातार नीचे जा रहा है, नगर में पेयजल की सतत् आपूर्ति के लिए नागरिको से अपेक्षा की गई है कि वे व्यर्थ में पानी को बहने से रोकने में सहयोग प्रदान करें। नलो में टोटियां लगाये और नलो को खुला न छोडे, आवश्यकता होने पर ही नलो को खोलकर पानी का उपयोग किया जायें। घर के बाहर सडक, सीसी रोड पर पानी डालकर अनावश्यक रूप से धुलाई न करें तथा पानी का लेजम से छिडकाव न करें, आवश्यकता होने पर ही सफाई के लिए पानी का उपयोग करें।
उन्होंने कहा कि नगरपालिका श्योपुर द्वारा निरंतर प्रयास किया जा रहा है की नागरिको से नियमित व पर्याप्त मात्रा में पानी सप्लाई किया जावें इस हेतु नगरपालिका की पूरी टीम मुस्तैदी के साथ वार्डाे में जल आपूर्ति से संबंधित सभी प्रकार की समस्याओं का मौके पर निराकरण कर रही है तथा प्रतिदिन पानी सप्लाई की समीक्षा की जा रही है। उन्होंने नागरिको से अपील की कि नल खुला न छोड़ें, आवश्यकता होने पर ही पानी का उपयोग करें, वाहनों की धुलाई आवश्यकता होने पर ही की जायें,घरों एवं दुकानों में पानी का अनावश्यक रिसाव हो रहा हो तो, तुरंत ठीक करवाएँ, वर्षा जल संचयन के लिए रैनवाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम को अपनाएँ, पेड़-पौधों में सुबह या शाम के समय ही पानी दें, बच्चों एवं परिवार के सभी सदस्यों को जल संरक्षण का महत्व समझाएँ, सार्वजनिक नलों एवं जल स्रोतों का दुरुपयोग न होने दे। उन्होंने कहा कि एक छोटा-सा प्रयास पानी बचाव में अहम कड़ी साबित हो सकता है। जल बचाना केवल जिम्मेदारी ही नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारा नैतिक दायित्व भी है।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur