
प्रशांत किशोर का शपथ ग्रहण बिहार की राजनीति में नई दिशा और नई दशा का शुभारंभ : राघवेंद्र कुमार
शिवहर--- जन सुराज पार्टी, शिवहर के मुख्य प्रवक्ता राघवेंद्र कुमार ने प्रशांत किशोर के शपथ ग्रहण के अवसर पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि 17 अगस्त का यह शुभ दिन बिहार की राजनीति में एक नए अध्याय की शुरुआत है।
उन्होंने कहा कि सावन मास, नाग पंचमी और तीसरी सोमवारी के पावन अवसर पर हुआ यह शपथ ग्रहण बिहार के लिए नई उम्मीद और नए राजनीतिक संकल्प का प्रतीक है। जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने बिहार की राजनीति में शिक्षा, रोजगार, पलायन, किसानों की जमीन और विकास जैसे वास्तविक मुद्दों को केंद्र में लाने का काम किया है।
राघवेंद्र कुमार ने कहा कि जन सुराज के प्रभाव से आज बिहार की राजनीति में उन मुद्दों पर भी चर्चा होने लगी है, जिन्हें वर्षों से नजरअंदाज किया जाता रहा है। यह बदलाव बिहार की जागरूक जनता की जीत है।
उन्होंने बांकीपुर की सम्मानित जनता का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता ने जन सुराज पर जो विश्वास जताया है, वह बिहार को नई दिशा और नई दशा देने के संकल्प को और मजबूत करता है।
राघवेंद्र कुमार ने कहा आज का दिन केवल शपथ ग्रहण का नहीं, बल्कि बिहार के युवाओं, छात्रों, किसानों और आम जनता के बेहतर भविष्य के संकल्प का दिन है। प्रशांत किशोर जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। जन सुराज के साथ बिहार नई राजनीति की ओर बढ़ रहा है।