समान नागरिक संहिता के लिए गठित समिति के सदस्य प्रो. शर्मा एवं डॉ. पैठणकर 11 जून को खंडवा आएंगे
---
समान नागरिक संहिता के लिए प्रदेश सरकार द्वारा गठित उच्च स्तरीय समिति के सदस्य प्रोफेसर गोपाल शर्मा एवं डॉक्टर शोभा पैठणकर 11 जून को खंडवा आएंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार समान नागरिक संहिता के लिए गठित उच्च स्तरीय समिति के सदस्य प्रोफेसर गोपाल शर्मा एवं डॉक्टर शोभा पैठणकर 11 जून को दोपहर 2:30 बजे बुरहानपुर से प्रस्थान कर खंडवा पहुंचेंगे।
समिति की बैठक 11 जून को अपरान्ह 4 बजे से होगी। बैठक में जनप्रतिनिधि, बार काउंसिल के सदस्य, महिला एवं बाल अधिकार संरक्षण से जुड़े गणमान्य नागरिक, शांति समिति के सदस्य और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहेंगे।
CM Madhya Pradesh
Dr Mohan Yadav
Jansampark Madhya Pradesh
General Administration Department, MP
Department Of Women Child Development, Madhya Pradesh
#khandwa