
रेल जन संवाद में यात्रियों ने की सुविधाएं बढ़ाने की मांग, रतनगढ़ तक विस्तार और प्लेटफॉर्म पर शेड बढ़ाने की मांग की
चूरूः रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को प्लेटफार्म नंबर एक पर रेल जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें यात्रियों, सामाजिक संगठनों और ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों ने यात्री सुविधाओं में सुधार, ट्रेनों के समय में बदलाव और उनके विस्तार की मांग की। सामाजिक संगठनों ने रेलवे प्रशासन को ज्ञापन भी सौंपा। समस्या समाधान केंद्र चूरू के प्रमोद शर्मा, प्रेम कुमार बागोरिया, सत्यनारायण व्यास, जगदीश सोनी व राजेंद्र सिंह सूरतपुरा ने मकड़ीनाथ हाल्ट, हुडेरा, मोलीसर व जांदवा के ग्रामीणों ने चूरू-रतनगढ़ डेमू ट्रेन के समय में बदलाव और ट्रेन संख्या 74861 का रतनगढ़ तक विस्तार करने की मांग की। ज्ञापन में प्लेटफॉर्म नंबर 1, 2, 3 और 4 पर शेड बढ़ाने, प्लेटफॉर्म नंबर 4 व सर्कुलेटिंग एरिया में शौचालय बनाने, प्रवेश द्वार की सीढ़ियों पर रेलिंग लगाने की मांग की। डाउन साइड के एस्केलेटर को दोनों दिशाओं में सुविधाजनक बनाने और प्लेटफॉर्म नंबर 2-3 पर बन रहे फुट ओवरब्रिज की सीढ़ियों की जगह रैंप बनाने का सुझाव दिया। कार्यक्रम में स्टेशन प्रबंधक सुरेश माथुर, स्टेशन सुविधा प्रबंधक राकेश भाकर और मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक कृष्ण कुमार शर्मा मौजूद थे। अधिकारियों ने मांगों को उच्च अधिकारियों तक पहुंचाने की बात कही, जिसका मकसद यात्रियों को अपनी समस्याएं सीधे रेलवे प्रशासन तक पहुंचाना और सुविधाओं में सुधार करना था। #rakeshbhakr
#follower #nonfollowers #viralreelschallenge
#viralpost #trending #fb #foryoupageシ #LatestNews #photography #today #todaybestphotochallenge #highlightseveryone
Churu, Churu | Oct 22, 2026