
#प्रयागराज में दहेज उत्पीड़न के मामले में पति समेत 8 ससुरालियों पर FIR!
_______________________________________}
#गया दर्पण न्यूज़ हिंदी दैनिक चीफ एडिटर सोमराज स्वर्णकार दिनांक 21 अक्टूबर 2026 दिन बुधवार खबर अपडेट!
______________________________________}
#प्रयागराज। मेजा क्षेत्र में दहेज की मांग पूरी न होने पर एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है।
#मामले में पुलिस ने मृतका के भाई प्रदीप कुमार निषाद की शिकायत पर पति धीरज निषाद समेत आठ ससुरालियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
#परिजनों की शिकायत के अनुसार, ससुराल पक्ष की ओर से एक लाख रुपये नकद, अपाचे बाइक और सोने की चेन (सिकड़ी) की मांग की जा रही थी। आरोपियों में पति धीरज निषाद, ससुर लवकुश निषाद, सास, जेठ नीरज निषाद, जेठानी, मौसिया ससुर सिपाही लाल निषाद तथा उनकी पत्नी और बेटे राहुल निषाद के नाम शामिल हैं।
#जानकारी के मुताबिक, मऊ कला गांव की 22 वर्षीय सीता रानी की शादी इसी वर्ष 25-26 अप्रैल को उपरौड़ा गांव के धीरज निषाद से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही उसे दहेज के लिए परेशान किया जा रहा था।
#बताया गया कि प्रताड़ना से परेशान होकर सीता रानी मायके आ गई थी। बाद में मौसिया ससुर के समझाने पर वह ससुराल लौट गई, लेकिन कथित तौर पर उत्पीड़न जारी रहा।
#परिजनों के मुताबिक, 18 अक्टूबर की रात पति से विवाद के बाद सीता रानी की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर पति समेत आठ ससुरालियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले में मौत के कारणों और लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है।
#Prayagraj #Meja #DowryCase #UPPolice #CrimeNews #UttarPradesh #JusticeForWomen #BreakingNews #दोर्यःरासमेंट DB Bharati Samachar