
पहाड़ों में ये कैसा कलयुग आ गया, जब बेटा ही माँ-बाप की जान का दुश्मन बन गया।
कर्णप्रयाग के बगोली गांव में 27 वर्षीय मनोज ने अपने ही पिता विक्रम सिंह और माँ शांति देवी पर जानलेवा हमला कर दिया। 10 अक्टूबर की रात करीब 8 बजे हुए इस झगड़े में आरोप है कि मनोज ने ब्लेड से पिता के सीने और चेहरे पर वार किए और गला भी दबाया। माँ और पड़ोसियों के बीच-बचाव से उनकी जान बच पाई। पिता ने पुलिस को बताया कि बेटा चाकू लेकर आया था और पहले भी 3-4 बार हमला कर चुका है।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक चमोली के निर्देश पर कोतवाली कर्णप्रयाग में मुकदमा दर्ज हुआ। पुलिस टीम ने 11 अक्टूबर को आरोपी मनोज को बगोली के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से गुलाबी चाकू, ब्लेड और लकड़ी का डंडा बरामद हुआ है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया जा रहा है।
संस्कारों के लिए पहचाने जाने वाले पहाड़ में यह घटना हर किसी को झकझोर रही है।
#कर्णप्रयाग #चमोली #उत्तराखंड #कलयुग
#UttarakhandNews #Chamoli #Karnaprayag #UttarakhandPolice #ViralNews #TrendingNow #BreakingNews #CrimeNews #ShockingNews #FamilyCrime #ParentsAttack #Uttarakhand #PahadiNews #IndiaNews #ViralPost