
#Breaking: बिहार में पुल और टावर चोरी के बाद रेलवे लाइन का तार ही चोरी
Jehanabad: बिहार में पुल तो कभी मोबाइल टावर की चोरी के बाद सामने अब जहानाबाद में रेलवे लाइन से तार ही चोरी हो गई है. पटना-गया रेलखंड के मदारपुर रेलवे गुमटी के पास का यह मामला है. गुरुवार (09 जुलाई, 2026)की सुबह जैसे ही यह खबर सामने आई तो यह चर्चा का विषय बन गया.
बताया जाता है कि 25 हजार वोल्ट के करीब 35 मीटर ओवरहेड हाई-टेंशन तार को चोर काट ले गए. इसके चलते गुरुवार की सुबह डाउनलाइन पर करीब 3 घंटे तक ट्रेनों का परिचालन ठप हो गया. इससे यात्रियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी.
पूरा मामला जहानाबाद रेलवे स्टेशन से कुछ दूरी का है. चोरों ने जैसे ही लार्ज स्पिन वायर को काटा, दानापुर रेल मंडल का सिग्नल सिस्टम और ओएचई लाइन पर असर दिखा. सिस्टम फेल होने पर आनन-फानन में ईसीआर की तकनीकी टीम और आरपीएफ मौके पर पहुंची.
टीम ने घंटों मशक्कत के बाद क्षतिग्रस्त तार को बदला और मरम्मत कार्य को पूरा किया, जिसके बाद परिचालन फिर से बहाल हुआ. इस बीच डाउनलाइन पर विद्युत आपूर्ति बाधित होने की वजह से पलामू एक्सप्रेस और हटिया-पटना एक्सप्रेस समेत कई प्रमुख ट्रेनें जहां-तहां खड़ी रहीं.
#BreakingNews #bihar #jehanabad #JehanabadNews #BiharNews #CrimeNews #puchoindia