जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में आपूर्ति विभाग की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित, संदिग्ध राशन कार्डों के शीघ्र निष्पादन एवं जन वितरण प्रणाली को सुदृढ़ बनाने के दिए निर्देश*
आज दिनांक 14 जुलाई, 2026 को जिला पदाधिकारी, जहानाबाद श्रीमती छिरिङ वाई भूटिया की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में आपूर्ति विभाग की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में वरीय प्रभारी पदाधिकारी (आपूर्ति), जिला आपूर्ति पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी सहित संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।
समीक्षा के क्रम में जिला पदाधिकारी ने विभागीय स्तर से प्राप्त "Suspected Ration Card" की जांच कर नियमानुसार समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
जिला पदाधिकारी ने नए जन वितरण प्रणाली (PDS) विक्रेताओं की बहाली निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण करने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने आधार सीडिंग एवं ई-केवाईसी (e-KYC) की प्रगति हेतु शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने के लिए अभियान को जारी रखने का निर्देश दिया।
बैठक में प्रत्येक जन वितरण प्रणाली दुकान पर लगभग 250 राशन कार्डों की टैगिंग सुनिश्चित करने की भी समीक्षा की गई तथा संबंधित पदाधिकारियों को निर्धारित मानकों के अनुरूप इसकी कार्रवाई पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।
जिला पदाधिकारी ने यह भी निर्देश दिया कि जिले के सभी पेट्रोल पंपों एवं गैस एजेंसियों का नियमित एवं औचक निरीक्षण किया जाए, ताकि आम उपभोक्ताओं को सही माप-तौल, गुणवत्तायुक्त ईंधन तथा मानक के अनुरूप गैस सिलेंडर उपलब्ध हो सके।
#जिला_प्रशासन_जहानाबाद
#IPRDBihar
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
1 views | Jehanabad, Bihar | Jul 14, 2026