*महादलित टोला में आयोजित सखी वार्ता कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं एवं किशोरियों को मिशन शक्ति योजनाओं की दी गई विस्तृत जानकारी*
महिलाओं एवं बालिकाओं को सरकार द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने तथा उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से आज दिनांक 14 जुलाई, 2026 को हुलासगंज प्रखंड अंतर्गत महादलित टोला, वार्ड संख्या-08 में सखी वार्ता कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं एवं किशोरियों को मिशन शक्ति के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं की विस्तृत जानकारी जेंडर स्पेशलिस्ट श्री शैलेश कुमार एवं केस वर्कर सुश्री अंजुसा कुमारी द्वारा प्रदान की गई। उन्होंने महिलाओं को सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने तथा आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर वन स्टॉप सेंटर (OSC), जिला हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वूमेन (DHEW), बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ (BBBP), प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (PMMVY), मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना तथा सामाजिक पुनर्वास योजना के उद्देश्य, पात्रता, लाभ एवं आवेदन प्रक्रिया की विस्तार से जानकारी दी गई।
*कार्यक्रम में महिला सुरक्षा एवं सहायता से संबंधित महिला हेल्पलाइन-181, आपातकालीन सेवा-112 सहित अन्य महत्वपूर्ण सहायता सेवाओं के बारे में भी जागरूक किया गया।* साथ ही महिलाओं एवं किशोरियों से अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने, बालिकाओं की शिक्षा एवं सुरक्षा को बढ़ावा देने तथा सरकारी योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने का आह्वान किया गया।
सखी वार्ता कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण एवं वंचित समुदाय की महिलाओं और बालिकाओं तक सरकारी योजनाओं की जानकारी पहुँचाना, उन्हें जागरूक बनाना तथा सामाजिक, आर्थिक एवं शैक्षणिक रूप से सशक्त करना है। कार्यक्रम में स्थानीय महिलाओं एवं किशोरियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा योजनाओं के संबंध में अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया।
#जिला_प्रशासन_जहानाबाद
#IPRDBihar #ICDSBihar
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
2 views | Jehanabad, Bihar | Jul 14, 2026