Public App Logo
बक्सवाहा में निकली विशाल तिरंगा यात्रा, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने बढ़ाया देशभक्ति का उत्साह सांसद श्री राहुल लोधी, महिला आयोग अध्यक्ष श्रीमती रेखा यादव, कलेक्टर-एसपी सहित बड़ी संख्य में छात्र हुए शामिल --- हर घर तिरंगा अभियान के तहत शासकीय सांदीपनि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बक्सवाहा द्वारा विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में दमोह संसदीय क्षेत्र के सांसद श्री राहुल लोधी, मध्यप्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती रेखा यादव, पूर्व विधायक बड़ामलहरा श्री प्रद्युम्न सिंह लोधी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने सहभागिता की। कलेक्टर श्री मृणाल मीना, एसपी श्री रजत सकलेचा सहित जिला अधिकारी भी तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। हाथों में तिरंगा लेकर निकली यात्रा में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का उत्साह देखने को मिला। Jansampark Madhya Pradesh #HarGharTiranga - Chhatarpur News