सिंगरौली की जयंत कोयला खदान में रविवार सुबह बारिश के बाद पानी के तेज बहाव में दो पिकअप वाहन फंस गए और डूबने लगे। दोनों चालकों ने समय रहते वाहन से कूदकर अपनी जान बचाई। घटना का वीडियो भी सामने आया है।
एनसीएल के मुताबिक, दोनों वाहनों में चालकों के अलावा कोई अधिकारी या कर्मचारी नहीं था और हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। इससे पहले 21 अगस्त को निगाही परियोजना में 25 करोड़ की सावेल मशीन पानी में डूब गई थी। लगातार हो रही घटनाओं के बाद खदान क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। एनसीएल ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
#singrauli #mpnews #viralnews #singrauli_models #singrauli_diaries #mp66 #bagheli