
🚨 आजमगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई! पूजा-पाठ के नाम पर आभूषणों की ठगी करने वाले गिरोह की दो इनामिया महिलाएं गिरफ्तार।
आजमगढ़ के थाना गम्भीरपुर पुलिस एवं एसओजी/सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रही 25-25 हजार रुपये की इनामी दो अभियुक्ताओं को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, दोनों महिलाएं पूजा-पाठ कराने के बहाने लोगों को विश्वास में लेकर उनके आभूषण ठगी करने वाले गिरोह की सदस्य थीं। आरोप है कि 28 अगस्त 2025 को ग्राम सरायपलटू निवासी एक महिला के घर पहुंचकर पूजा-पाठ के नाम पर उनके आभूषण अपने पास रखवा लिए और छलपूर्वक लेकर फरार हो गई थीं।
इस मामले में पुलिस ने पूर्व में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की थी। वहीं, संगठित आपराधिक गतिविधियों के आरोप में गैंगस्टर एक्ट के तहत भी मुकदमा दर्ज किया गया था।
दिनांक 07 नवंबर 2026 को पुलिस टीम ने बेचन बाबा मोड़, गम्भीरपुर से दोनों इनामिया अभियुक्ताओं को गिरफ्तार किया।
पुलिस के मुताबिक, अभियुक्ताओं के विरुद्ध आजमगढ़ एवं जौनपुर जनपद के विभिन्न थानों में चोरी, ठगी और गैंगस्टर एक्ट समेत कुल 06 अभियोग पंजीकृत हैं।
📍 स्थान: आजमगढ़, उत्तर प्रदेश
📺 ऐसी ही ताजा और सटीक खबरों के लिए जुड़े रहें TV24 NEWS EXPRESS के साथ।
#Azamgarh #AzamgarhPolice #CrimeNews #GangsterAct #PoliceAction #SOGTeam #FraudCase #UPPolice #BreakingNews #TV24NewsExpress