
ड्यूटी के लिए घर से निकले होमगार्ड की संदिग्ध हालात में मौत, नाली किनारे बेहोशी में मिले
मौदहा (हमीरपुर)। ड्यूटी के लिए घर से निकले होमगार्ड की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह सुमेरपुर कस्बे में नाली किनारे बेहोशी की हालत में मिले थे। गंभीर हालत में कानपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां रविवार रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
बिवांर थाना क्षेत्र के मसगवां गांव निवासी होमगार्ड नर्वदा प्रसाद शुक्ला (55) ललपुरा थाने में होमगार्ड के पद पर तैनात थे। परिजनों के अनुसार, 24 सितंबर की सुबह वह रोज की तरह ड्यूटी के लिए घर से निकले थे।
दोपहर करीब 11 बजे सुमेरपुर कस्बे में राहगीरों ने उन्हें नाली किनारे बेहोशी की हालत में पड़ा देखा। राहगीरों ने उनकी जेब से डायरी निकालकर उसमें दर्ज नंबर पर परिजनों को सूचना दी।
जानकारी मिलते ही उनका बेटा दिव्यांक मौके पर पहुंचा और एंबुलेंस की मदद से पिता को सदर अस्पताल ले गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें कानपुर रेफर कर दिया। परिजनों ने कानपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां रविवार रात करीब दो बजे उन्होंने दम तोड़ दिया।
मृतक के परिजन गंगा प्रसाद शुक्ला की तहरीर पर सुमेरपुर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत की वजह स्पष्ट होने की उम्मीद है।
Rath Times की स्थानीय खबरें सबसे पहले पाने के लिए पेज को Follow जरूर करें।
👍 खबर पसंद आए तो Like और Share करें।
💬 आपकी राय क्या है? संक्षिप्त और गरिमापूर्ण शब्दों में Comment करें।
#nonfollowers #nonfollowersviewers #followerseveryone #followforfollowback #foryoupage #photo #FacebookPage
Rath, Hamirpur | Sep 30, 2026