*सार्वजनिक स्थान पर तलवार से केक काटकर सोशल मीडिया पर रील वायरल करने वाला हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार*
चित्तौड़गढ़, 26 जुलाई 2026। सोशल मीडिया पर सार्वजनिक स्थान पर तलवार लहराते हुए केक काटने की रील वायरल कर आमजन में भय एवं दहशत का माहौल बनाने वाले निम्बाहेड़ा के हिस्ट्रीशीटर शोएब लाला को कपासन थाना पुलिस ने कोतवाली तथा सदर निंबाहेड़ा एवं डीएसटी के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया है।
जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेंद्र सिंह जोधा, वृत्ताधिकारी कपासन हरीश भारती के निर्देशन में पुलिस थाना कपासन, पुलिस थाना कोतवाली निम्बाहेडा व सदर निम्बाहेडा एवं डी.एस.टी टीम ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए 25 जुलाई 2026 को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की मॉनिटरिंग के दौरान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक व्यक्ति द्वारा shoaiblala7777nimbahera नाम की �