
किशनगंज में पुलिस संस्मरण दिवस पर शहीद जवानों को दी गई श्रद्धांजलि, एसपी संतोष कुमार ने शहीदों के परिजनों को किया सम्मानित
किशनगंज: पुलिस संस्मरण दिवस के अवसर पर बुधवार को पुलिस केंद्र, किशनगंज में श्रद्धांजलि कार्यक्रम एवं पुलिस संस्मरण दिवस परेड का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व किशनगंज के पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने किया।
इस अवसर पर कर्तव्य निर्वहन के दौरान अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीद पुलिस निरीक्षक अश्विनी कुमार एवं हवलदार विस्वा उराँव को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने दोनों शहीद पुलिसकर्मियों के परिजनों को सम्मानित किया। उन्होंने शहीदों के परिवारों से मुलाकात कर आत्मीयतापूर्वक बातचीत की और उनका कुशलक्षेम जाना।
एसपी संतोष कुमार ने शहीदों के परिजनों के प्रति संवेदना और सम्मान व्यक्त करते हुए कहा कि किशनगंज पुलिस शहीद जवानों के परिवारों के साथ सदैव खड़ी है।
इस दौरान जिले के पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने देश और समाज की सुरक्षा में अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर जवानों के बलिदान को याद किया।
🇮🇳 वीर शहीदों का बलिदान हमेशा याद रहेगा।
#Kishanganj #PoliceSmritiDiwas2026 #BiharPolice #SPKishanganj #SantoshKumar #BoltaKishanganjNews #PoliceMartyrs #BreakingNews