पुलिस अधीक्षक, किशनगंज के निर्देशानुसार दुर्गा पूजा पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने तथा जिले में विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से किशनगंज जिला अंतर्गत सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिस कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है।
इस दौरान सभी प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी अपने-अपने निर्धारित क्षेत्रों में पूरी सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ कर्तव्य निर्वहन कर रहे हैं।
साथ ही, पूजा पंडालों एवं संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखते हुए आमजनों की सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण तथा विधि-व्यवस्था संधारण सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
किशनगंज पुलिस आमजनों से अपील करती है कि दुर्गा पूजा पर्व को शांति, सद्भाव एवं भाईचारे के साथ मनाएँ तथा विधि-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।