⚖️ भरतपुर रेलवे कोर्ट का बड़ा फैसला: लोको पायलट को मिली माफी, लेकिन क्या बिना टिकट डिजिटल पास वालों पर ऐसी कार्रवाई सही थी? 🤔
1 अगस्त को अजमेर एक्सप्रेस (22988) में भरतपुर के पास चले चेकिंग अभियान के दौरान आगरा मंडल के लोको पायलट जितेंद्र कुमार मीणा को बिना फिजिकल पास के पकड़ा गया था।
📍 क्या था पूरा मामला?
लोको पायलट स्पेयर ड्यूटी पर भरतपुर जा रहे थे, उनके पास डिजिटल HRMS E-Duty Pass था।
चेकिंग दस्ते ने डिजिटल पास को मानने से इंकार कर धारा 137 के तहत चालान बनाकर भरतपुर रेलवे कोर्ट भेज दिया।
कोर्ट में पेशी के बाद भरतपुर रेलवे मजिस्ट्रेट ने मामले की संवेदनशीलता को समझते हुए बिना किसी जुर्माने के लोको पायलट को माफ कर दिया!
📲 इस फैसले के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस पर विराम लग गया है।
#Bharatpur #RailwayNews #LocoPilot #IndianRailways #jagattaknews