Public App Logo
🔮 अनोखी परंपरा: 'बॉल कैच करो और जीवनसाथी पाओ!' जानिए 2000 साल पुरानी इस अनूठी प्रथा के बारे में 🧶❤️ चीन के गुआंगशी इलाके में झुआंग (Zhuang) समुदाय में करीब 2,000 सालों से एक बेहद दिलचस्प परंपरा चली आ रही है, जहाँ लड़की अपनी पसंद के लड़के की तरफ हाथ से बनी विशेष कढ़ाई वाली बॉल (Pouxieu) फेंकती है! परंपरा की खास बातें: ✨ पसंद का इज़हार: तीसरे चंद्र महीने के तीसरे दिन आयोजित होने वाले उत्सव में लड़कियां अपनी पसंद के लड़के की तरफ बॉल फेंकती हैं। 🤲 कैच का मतलब: अगर लड़का बॉल कैच कर लेता है, तो इसे रिश्ता आगे बढ़ाने या शादी की सहमति का संकेत माना जाता है। 🌾 कैसे बनती है बॉल? मुट्ठी के आकार की यह बॉल कपड़े के 12 टुकड़ों को जोड़कर बनती है, जिसके अंदर बीज और चावल की भूसी भरी जाती है और ऊपर सुंदर कड़ाई व लटकन लगे होते हैं। हालांकि, आधुनिक समय में सांस्कृतिक आयोजनों में इसे शादी के पक्के वादे के बजाय एक पारंपरिक खेल और संस्कृति के प्रतीक के रूप में निभाया जाता है। #UniqueTraditions #China #ZhuangCommunity #Culture #jagattaknews - Rajasthan News