
मित्र का फेसबुक अकाउंट हैक कर की गई ₹30,000/- की साइबर ठगी, थाना सुरौली की साइबर पुलिस टीम ने शत-प्रतिशत धनराशि कराई वापस
पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री अभिजित आर. शंकर के निर्देशन में साइबर अपराध के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना सुरौली की साइबर पुलिस टीम द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी के पीड़ित श्री अखिलेश कुशवाहा निवासी जद्दू परसिया, थाना सुरौली, जनपद देवरिया की संपूर्ण ₹30,000/- की धनराशि उनके खाते में वापस कराई गई।
घटना का विवरण—
अज्ञात साइबर ठग द्वारा पीड़ित के मित्र का फेसबुक अकाउंट हैक कर उसी अकाउंट से पीड़ित को संदेश भेजकर पैसे मांगे गए थे। मित्र द्वारा पैसे मांगे जाने का विश्वास कर पीड़ित ने ₹30,000/- भेज दिए। बाद में मित्र ने पीड़ित को बताया कि उसने पैसे नहीं मांगे थे, बल्कि उसका फेसबुक अकाउंट हैक कर किसी अन्य व्यक्ति द्वारा पैसे मांगे गए हैं।
ठगी की जानकारी होते ही पीड़ित ने तत्काल राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) पर शिकायत दर्ज कराई, जिसका एक्नॉलेजमेंट नंबर 23106250087726 है।
पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई—
शिकायत पर थाना सुरौली की साइबर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित धनराशि होल्ड कराई। तत्पश्चात माननीय न्यायालय के आदेश के अनुपालन में आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूर्ण कर संपूर्ण ₹30,000/- पीड़ित के खाते में वापस कराए गए। धनराशि वापस मिलने पर पीड़ित ने थाना सुरौली पुलिस टीम के प्रति आभार व्यक्त किया।
सोशल मीडिया पर किसी परिचित के अकाउंट से पैसे मांगने का संदेश प्राप्त होने पर संबंधित व्यक्ति से फोन अथवा अन्य माध्यम से पुष्टि अवश्य करें। बिना पुष्टि किए धनराशि न भेजें। साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 पर कॉल करें तथा cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं। समय पर शिकायत करने से धनराशि होल्ड कराकर वापस दिलाने की संभावना बढ़ जाती है।
Barhaj, Deoria | Nov 5, 2026