तेजरासर सरपंच उम्मीदवार चंपालाल जाखड़ ने कहा कि मेरा लक्ष्य तेजरासर गांव को विकास के मामले में नई पहचान दिलाना है। मौका मिला तो गांव में शिक्षा, स्वच्छता, पेयजल, सड़क और अन्य मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए प्राथमिकता से काम करूंगा। गांव के प्रत्येक व्यक्ति की आवाज सुनना और जरूरतमंद परिवारों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रयास करना मेरी जिम्मेदारी रहेगी। मेरा प्रयास रहेगा कि गांव का विकास केवल कागजों तक सीमित न रहे, बल्कि हर गली और हर परिवार तक उसका लाभ पहुंचे। मैं सभी ग्रामीणों को साथ लेकर बिना किसी भेदभाव के गांव के हित में काम करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।